बड़े मंगल पर महराजगंज हुआ भक्तिमय, जगह-जगह सजे विशाल भंडारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर नगर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। नगर के विभिन्न मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रायबरेली रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में पवन साहू द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं जसवंत्री देवी मंदिर परिसर में किन्नर अंगूरी बुआ द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पलक, गोपी, नीभा, खुशी, विष्णु सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसके अलावा शांति नगर स्थित हनुमान मंदिर में जगजीत सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बछरावां रोड निवासी दिनेश उर्फ भल्लू ठेकेदार के सहयोग से भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। भंडारों में पूरी-सब्जी, छोला-चावल, कढ़ी सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित किए गए।

सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के पाठ का सिलसिला चलता रहा। नगर के विभिन्न मोहल्लों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर पंचवटी प्रमुख गणेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, विधायक श्याम सुंदर भारती, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश वर्मा, घनश्याम चौरसिया, वीरेंद्र मौर्य, कल्लू यादव, सुमित चौरसिया एवं शिवम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें