गोण्डा। थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बाबा बालकराम लघु माध्यमिक विद्यालय, गोनाई गोसाई पुरवा में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय के नेतृत्व में एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध एवं अन्य महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें शासन द्वारा प्रत्येक थाने पर स्थापित “मिशन शक्ति केंद्र” की जानकारी दी गई।
टीम द्वारा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। इसके अलावा पम्पलेट वितरित कर बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।अभियान के तहत अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए अज्ञात कॉल या संदेशों से सतर्क रहने, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।
महिला उपनिरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव और महिला आरक्षी पारुल सहित टीम के अन्य सदस्यों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 का उद्देश्य केवल महिला सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना भी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज







