गोंडा RTO कार्यालय में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, DBA कर्मचारी को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ए आर टी ओ, आर सी bhartiye
ए आर टी ओ, आर सी भारतीय

गोंडा।जनपद गोंडा के संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। कार्यालय में तैनात डेटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर (DBA) सुशील भट्ट का ₹200 रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में सुशील भट्ट को वाहन संबंधी एक मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। यह घटना देवी पाटन मंडल स्थित RTO कार्यालय की बताई जा रही है।मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय ने संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो करीब दो वर्ष पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

DVA बाबू की
DBA बाबू “सुशील भट्ट” 

आर.सी. भारतीय ने स्पष्ट किया कि सुशील भट्ट का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत भ्रष्टाचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के सामने आने के बाद आमजन में भी विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

” सूत्रों से मिली खबर”

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें