गोंडा।जनपद गोंडा के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रंजीत तिवारी के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना विभाग गोंडा ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विभाग द्वारा जारी शोक संदेश में कहा गया है कि रंजीत तिवारी एक कर्मठ, निष्पक्ष और समर्पित पत्रकार थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम से समाज के हर वर्ग की आवाज बने रहे।
सूचना विभाग ने कहा कि उनके निधन से न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने हमेशा पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया।
विभाग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस दुःख की घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज






