कर्नलगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, 30 मार्च 2026।थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप राय के नेतृत्व में टीम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर माझा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक जैसे अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

टीम ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्थापित “मिशन शक्ति केंद्र” के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता/घरेलू हिंसा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन)—की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में उप निरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव, कांस्टेबल अमित कुमार एवं महिला कांस्टेबल निधि वर्मा सहित मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें