ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर हमला, थाने में दी गई तहरीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस्ती। जनपद बस्ती में ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने थाना नगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नजरिया बस्ती साप्ताहिक अखबार (NTF मीडिया) में सह संपादक के रूप में कार्यरत वैदिक द्विवेदी उर्फ दीपक दुबे 25 मार्च की रात बस्ती से अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित दुबखरा क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल से जुड़ी अव्यवस्थाओं पर ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान भारत पेट्रोलियम पंप से जुड़े संचालक के कथित गुर्गे करुण सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावर ने पत्रकार की रिपोर्टिंग आईडी और मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। किसी तरह मौके से निकलकर पत्रकार ने खुद को सुरक्षित किया और अपने सहयोगी ऋषिक उर्फ अमित दुबे को भी वहां से सुरक्षित निकाला।

पीड़ित ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर पेट्रोल पंप संचालक व आरोपी करुण सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी होने पर इसकी जिम्मेदारी आरोपियों पर तय करने की बात कही है।

पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें