गोंडा में कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 21 मार्च 2026।उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गोंडा के वेंकटाचार्य क्लब परिसर में भव्य कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मा० प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके अलावा नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना एवं मत्स्य संपदा योजनाओं के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद विधायकों ने भी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही। वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान चयनित किसानों को सोलर लाइट ट्रैप एवं मूंग मिनी किट का वितरण किया गया, साथ ही उत्कृष्ट किसानों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर किसानों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें