डीएम ने उद्योग-व्यापार बंधुओं संग की समीक्षा बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग, व्यापार एवं श्रम बंधुओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली आपूर्ति, लाइसेंस संबंधी दिक्कतें, श्रमिकों की सुविधाएं समेत विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले में उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन व्यापार एवं उद्योग के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान अथरिस एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने बताया कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने और उनकी समस्याओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है।

इस अवसर पर एडीएम आलोक कुमार, उपायुक्त उद्योग बाबू राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें