बेमौसम बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान , किसानों को 72 घंटे में शिकायत दर्ज कराने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 20 मार्च 2026।जनपद में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान के चलते खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में किसानों को सतर्क रहने और समय पर आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी गेहूं, मसूर एवं सरसों की फसलों का बीमा कराया है और यदि उनकी फसल को किसी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो वे बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

अधिकारियों ने बताया कि यदि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है, तो किसान बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, संबंधित बैंक शाखा या जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक कार्यालय में अपनी लिखित सूचना दे सकते हैं। इसके लिए किसानों को अपनी खतौनी, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की प्रति के साथ आवेदन करना होगा।

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि समय सीमा के भीतर सूचना देने पर ही नियमानुसार जांच कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें