गोंडा में 21 मार्च को बृहद रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 20 मार्च 2026।
जनपद गोण्डा में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर 21 मार्च को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।

रोजगार मेला में आयोजित होगा, जिसमें 25 से अधिक निजी एवं प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, वहीं ऑफलाइन माध्यम से भी मेले में प्रतिभाग किया जा सकता है।

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 मार्च को सुबह 10 बजे समय से आयोजन स्थल पर पहुंचें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। यह आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें