मंत्री दारा सिंह चौहान का 21 मार्च को गोण्डा दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 20 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान 21 मार्च 2026 को गोण्डा जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी प्रातः 09:45 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और बाराबंकी, जरवल एवं करनैलगंज मार्ग से होते हुए 11:45 बजे वेंकटाचार्य क्लब पहुंचेंगे। यहां वे नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे तथा माटीकला टूल-किट्स योजना के लाभार्थियों को उपकरण वितरित करेंगे।

 

इसके पश्चात 12:30 बजे वे वेंकटाचार्य क्लब से प्रस्थान कर 12:35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां 12:35 बजे से 13:15 बजे तक पत्रकार वार्ता आयोजित होगी, जिसमें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 13:15 बजे से 14:00 बजे तक जिला प्रशासनिक समन्वय समिति/कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे।

 

दोपहर 14:00 बजे से 15:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 15:00 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 15:05 बजे जिला पंचायत सभागार पहुंचेंगे, जहां वे रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे तथा लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

 

कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री जी 16:00 बजे गोण्डा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और निर्धारित मार्ग से होते हुए शाम 18:00 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें