

गोण्डा, 20 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 21 मार्च को जनपद गोण्डा में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किट्स का वितरण किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन वेंकटाचार्य क्लब में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं पगमिल मशीनें वितरित की जाएंगी। इसके अलावा ग्रामोद्योग टूल-किट्स वितरण योजना के तहत 09 लाभार्थियों को डोना मेकिंग मशीनें भी प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड से दो-दो ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है, जिसके तहत कुल 32 ग्राम प्रधानों को सम्मान दिया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज




