निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, परिवार के सभी नाम एक ही बूथ पर सुनिश्चित करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 20 मार्च 2026।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त देवीपाटन मंडल/रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है।

बैठक में विधायक कटरा बाजार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी गोण्डा ने भी बैठक में प्रतिभाग करते हुए पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

रोल प्रेक्षक ने निर्वाचन नामावली को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र (बूथ) पर सुनिश्चित किए जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के मोबाइल नंबरों का अनिवार्य सत्यापन कराने के निर्देश दिए, जिससे मतदाताओं को समय पर सही जानकारी मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, अपर उपजिलाधिकारी जितेंद्र गौतम, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, महामंत्री राकेश कुमार तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने निर्वाचन नामावली के सफल एवं निष्पक्ष पुनरीक्षण हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें