अलविदा जुम्मा की नमाज बलरामपुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, ड्रोन से हुई निगरानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलविदा जुम्मा की नमाज बलरामपुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, ड्रोन से हुई निगरानी

बलरामपुर, 20 मार्च 2026।
जनपद बलरामपुर में अलविदा जुम्मा की नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पूरे आयोजन की निगरानी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। उनके निर्देश पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।

नमाज स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया, जिससे आपसी सौहार्द और शांति का माहौल बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते पूरे जनपद में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें