मिशन शक्ति के तहत उतरौला में जागरूकता रैली, महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उतरौला/बलरामपुर, 20 मार्च 2026।
जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मिशन शक्ति के पंचम चरण के द्वितीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई।

रैली का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रैली संपन्न हुई।

रैली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी आमजन को प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076, 101 (फायर सेवा), 108 (एंबुलेंस), 102 तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी विस्तार से दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों, छात्र-छात्राओं एवं पुलिस कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज और प्रशासन दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें