शिकायत पर उपजिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, कब्जा हटवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बहराइच, 18 मार्च।

तहसील नानपारा में उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की त्वरित कार्रवाई से सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। मामला जनसुनवाई के दौरान सामने आया, जहां ग्राम खटीकन, परगना चर्दा निवासी सफीकन पुत्री घसीटे ने शिकायत दर्ज कराई कि गाटा संख्या 323 की सरकारी भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध पक्का निर्माण किया जा रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया और भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पुनः सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कर दिया।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट किया कि सरकारी, चकमार्ग एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें