

बहराइच 18 मार्च। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह द्वारा किसान दिवस एवं एफपीओ द्वारा कराए गए कार्यों से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों, प्रगतिशील कृषकों, कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशक सदस्यों,पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरूआत की गयी। विगत किसान दिवस की कार्यवृत्ति में कृषकों की समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों की अनुपालन आख्या को जिला कृषि अधिकारी बहराइच द्वारा कृषकों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिसमें कृषक अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान होने पर संतुष्ट पाये गये परंतु नलकूप विभाग द्वारा गुणवत्ता पूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर सीआरओ ने नाराजगी व्यक्ति की।
जिला अध्यक्ष किसान यूनियन बहराइच राम कुमार वर्मा द्वारा जनपद के कृषकों की राजकीय नलकूप एव ंविद्युत से संबंधित समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित गौ रक्षा प्रमुख जनपद बहराइच शशि भूषण लाल त्रिपाठी और गौ रक्षा जिला अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती तथा गोपालन के संबंध में आवश्यक जानकारी उपस्थित किसानों को दिया गया। प्रगतिशील कृषक लसलता प्रसाद गुप्ता ने रूर्बन मिशन योजना अंतर्गत पिछले वर्ष के 5ः बकाया धनराशि परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण बहराइच से दिलाने का अनुरोध किया गया स उपस्थित किसानों को आम में लगने वाले बौर तथा उसमें लगने वाले कीट रोगनियंत्रण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उपस्थित किसानों द्वारा मत्स्य पालकों हेतु बैंक से लोन की सुविधा प्राप्त करने तथा विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की जानकारी हेतु पम्पलेट वितरण भी किसान दिवस में वितरण कराने को कहा। बैठक में प्रगतिशील कृषक शशांक सिंह, लालता प्रसाद गुप्ता, मुन्नालालवर्मा सहित अन्य कृषकों द्वारा, नहर विभाग, उद्यान विभाग, विपणन विभाग , पशुपालन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं से मुख्य राजस्व अधिकारी को अवगत कराया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को कृषकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक बबन सिंह द्वारा दलहन तिलहन खरीद केंद्र स्थापित कराई जाने का अनुरोध किया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, पीपीओ प्रिया नंदा, जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जितेंद्र नाथ मसंद, जिला पंचायत राज अधिकारी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के साथ-साथ अन्य समस्त विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहें। बैठक के अन्त में जिला कृषि अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कृषकों को अपनी अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द बनवाने का सुझाव देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज





