छह साल बाद फिर चलेगी नकहा–लखनऊ पैसेंजर, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान लगभग छह वर्ष पहले बंद की गई नकहा–लखनऊ पैसेंजर ट्रेन अब जल्द ही दोबारा पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसका प्रस्तावित रोस्टर और संचालन की तैयारी पूरी कर ली है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रेक उपलब्ध होते ही इस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वर्ष 2020 में कोविड महामारी के चलते कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद कर दिया गया था, जिनमें नकहा–लखनऊ पैसेंजर भी शामिल थी।

इस ट्रेन से प्रतिदिन करीब 1500 से 1700 यात्री सफर करते थे। लंबे समय से क्षेत्र के यात्रियों द्वारा इस ट्रेन के संचालन की मांग की जा रही थी। अब रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार

ट्रेन संख्या 55061 नकहा–डालीगंज पैसेंजर नकहा जंक्शन से रात 11:10 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 09:25 बजे डालीगंज पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज–नकहा पैसेंजर डालीगंज से शाम 05:20 बजे रवाना होगी और सुबह 04:45 बजे नकहा पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि संचालन शुरू होने से गोरखपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को लखनऊ तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

सूत्र

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें