सिविल सेवा परीक्षा पास कर पहली बार घर पहुंचीं प्राची शेखर सोनी, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनकापुर स्टेशन से हथियागढ़ बाजार तक फूल-मालाओं और काफिले के साथ निकली स्वागत यात्रा।

गोण्डा। जिले के गौरा चौकी क्षेत्र की होनहार बेटी प्राची शेखर सोनी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पहली बार अपने घर लौटने पर रविवार को पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। मनकापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों और बाजारवासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत के बाद गाड़ियों के काफिले के साथ प्राची को उनके निवास स्थान हथियागढ़ बाजार तक लाया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। घर पहुंचने पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।इस अवसर पर प्राची शेखर सोनी ने अपने माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता का श्रेय उनकी प्रेरणा तथा अपनी कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अटूट लगन, कड़ी मेहनत और बड़ों के आशीर्वाद से किसी भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें