गोण्डा।मसौलिया–गौरा मांझा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार नर्सिंग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नर्सिंग अपने रिश्तेदार के यहां रामगढ़ गांव में आयोजित तेरहवीं भोज में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उदियापुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नर्सिंग की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
मृतक की पहचान बसेरिया तिवारी पुरवा, थाना कर्नलगंज निवासी के रूप में हुई है। मृतक के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं—अजीत (10 वर्ष), आंचल (15 वर्ष), अंशिका (7 वर्ष) और रिया (4 वर्ष)। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज, गोण्डा रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही भाभुवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज







