यूपी में बारिश और मौसम बिगड़ने का अलर्ट: तेज हवाओं के साथ ठंड बढ़ेगी, कई जिलों में कोहरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज व ठंडी हवाओं और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में बारिश और खराब मौसम को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। वहीं फतेहपुर, प्रतापगढ़ और सोनभद्र में भी बारिश होने की संभावना है। मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और जौनपुर जिलों में भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

इसके अलावा मऊ, बलिया, रायबरेली और अमेठी में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और सोनभद्र में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि सहारनपुर में घना कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, विशेषकर सुबह और देर रात के समय यात्रा करते वक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी किसानों और आम नागरिकों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें