
अमेठी/गोण्डा। घोसी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित विधायक, आदरणीय श्री सुधाकर सिंह जी के असमय निधन का समाचार राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गहरा सदमा छोड़ गया है। उनके निधन की पुष्टि अमेठी जनपद के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्यूटर’ पर पोस्ट करते हुए की।
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। उन्होंने लिखा कि इस दुखद घड़ी में मन व्यथित, स्तब्ध और निःशब्द है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
सुधाकर सिंह के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। विभिन्न जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उन्हें एक जनसेवी, सरल स्वभाव और सदैव जनता के हित में तत्पर रहने वाले नेता के रूप में याद कर रहे हैं।
आदरणीय नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने कहा कि उनका जाना राजनीति और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







