तीन वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा।जनपद के ग्राम पल्हापुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां घर के पास स्थित एक छोटे तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम लवकुश पुत्र बच्चा राम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया और अचानक फिसलकर पानी में गिर गया।परिवारजनों ने जब बच्चे को आसपास न देखकर तलाश शुरू की, तो कुछ देर बाद उसका शव तालाब में मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप सहित पूरे घर का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस दुखद घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें