गोण्डा 20 सितंबर 2025। जनपद गोण्डा में परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमबद्ध बनाया गया है। एआरटीओ (प्रशासन) रामचंद्र भारती ने बताया कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवेदकों का नियमानुसार ड्राइविंग टेस्ट लेकर क्लच, ब्रेक, स्टीयरिंग नियंत्रण, ट्रैफिक संकेतों की समझ, बैक गियर और रिवर्स पार्किंग जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है। परीक्षण स्थल पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और बिना टेस्ट के कोई लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है। विभाग ने जनता से दलालों के बजाय सीधे परिवहन कार्यालय से संपर्क करने की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







