







श्रावस्ती। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार तथा उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन प्रभार गोंडा के पर्यवेक्षण एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रावस्ती के निर्देशन में मंगलवार 03 मार्च 2026 को थाना भिनगा क्षेत्र में छापेमारी की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने भिनगा थाना क्षेत्र के भैया पूर्वा जंगल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर करीब 150 किलोग्राम लहान नष्ट कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी भिनगा के साथ तहसील भिनगा क्षेत्र के पटना खरगौरा, इटवारिया एवं खैरी मोड़ स्थित देसी शराब तथा कंपोजिट शराब की दुकानों की भी सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान पर मौजूद विक्रेताओं को नियमानुसार संचालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।
आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








