गोंडा। कजरी तीज के पावन अवसर पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा इस बार विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 4 सितम्बर 2025, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे से कटरा घाट सरयू, लखनऊ रोड, कर्नलगंज (गोंडा) में आयोजित होगा।
फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं बरखंडी नाथ पीठाधीश्वर श्री श्री 108 महन्त सुनील पुरी महाराज जी ने बताया कि इस समारोह में जिले के उन प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, पत्रकार बंधुओं, नगर पालिका परिषद, विद्युत विभाग और वन विभाग सहित अन्य विभागों के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
इस भव्य आयोजन में सम्मान समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मां सरयू की पूजा-अर्चना, संध्या आरती, प्रसाद वितरण और भव्य भोज का भी आयोजन होगा।
फाउंडेशन ने गोंडा जिले के समस्त परिवारजनों, नगरवासियों और ग्रामवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







