कर्नलगंज सीएचसी अधीक्षक बदले, डॉ. सौम्या श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज (गोंडा)। कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार का तबादला कर दिया गया है। लगभग 28 महीने तक कर्नलगंज सीएचसी में सेवाएं देने के बाद अब उन्हें काजीदेवर सीएचसी केंद्र पर अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

डॉ. अनुज कुमार ने 4 अप्रैल 2023 से लेकर 1 सितंबर 2025 तक कर्नलगंज सीएचसी में अधीक्षक के रूप में कार्य किया। उनके स्थान पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. सौम्या श्रीवास्तव को कर्नलगंज सीएचसी का नया अधीक्षक नियुक्त किया है।

डॉ. सौम्या श्रीवास्तव ने 2 सितंबर 2025 से पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें