

गोंडा / कर्नलगंज: भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा मौर्य नगर के बूथ संख्या 21 स्थित शक्ति केंद्र, बस स्टॉप चौराहा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी संगठन प्रभारी विजय बहादुर पाठक के गोंडा आगमन पर करनैलगंज बस स्टॉप पर उनका भव्य स्वागत किया गया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए पाठक ने पौधरोपण किया और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी के शृंगार हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए इनका होना आवश्यक है। प्रभात खबर की ओर से चलाए जा रहे “पौधा लगाएं, जीवन बचाएं” अभियान को लेकर युवा वर्ग में जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित, संजय यज्ञसैनी, कन्हैयालाल वर्मा, महामंत्री क्षेम पाठक, लक्ष्मी चंद खेतान, नरेंद्र, मुकेश कुमार वैश्य सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज