गायत्री मेमोरियल हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। जिले के बेलसर मार्ग स्थित तिवारी बाजार में आज गायत्री मेमोरियल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेश कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुशील और डॉ. नूपुर भी मौजूद रहे।

हॉस्पिटल के मुख्य संचालक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि इस अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र की आम जनता को बेहतर और किफायती इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवा, ओपीडी, मेडिकल स्टोर, जांच सुविधा, मरीजों की भर्ती सहित अत्याधुनिक तकनीकी से सुसज्जित सभी प्रकार के ऑपरेशन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

उद्घाटन समारोह में डॉ. सुशील कुमार, डॉ. रवि त्रिपाठी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. पंकज मिश्रा सहित भैरव पांडे, अभिषेक पांडे, गिरीश तिवारी, आशीष पाठक, सुनील दुबे और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने हॉस्पिटल के शुभारंभ पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें