अवैध मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तहसील भिनगा में कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रावस्ती, 14 मई 2025: श्रावस्ती जिले के भिनगा तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। करीम पुरवा, रामपुर जब्दी में शासकीय भूमि पर बने एक अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह मदरसा बिना मान्यता के संचालित हो रहा था, जिसके चलते जिला प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया।

प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार, इस मदरसे को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वैध दस्तावेज न दिखाने पर यह कदम उठाया गया। जिला प्रशासन ने साफ किया कि बिना मान्यता के चल रहे संस्थानों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें