भारतीय जनता पार्टी का “घर-घर जनसंपर्क अभियान” ग्राम सभा लालेमऊ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, करनैलगंज।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘घर-घर जनसंपर्क अभियान’ के तहत शनिवार को ग्राम सभा लालेमऊ के सभी मजरों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमर किशोर कश्यप, जिला मंत्री श्री संदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री हरि ओम ओझा, आशीष गिरी, मंडल अध्यक्ष करनैलगंज माधव राज तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित, मनीष द्विवेदी, विनय शर्मा जी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अविनाश, कुंवर बहादुर सिंह, संजय, मुकेश, विकास, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रंगनाथ तिवारी, राजकुमार मिश्रा, रामकुमार मौर्य, सिद्धनाथ निषाद, एवं करनैलगंज विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ,मोहित पांडे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा के सभी मजरों में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, शौचालय योजना, जनधन योजना, हर घर जल योजना जैसी अनेक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने इन योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से मुलाकात कर उनका अनुभव जाना, और उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया गया। सम्मानित लाभार्थियों में रामकरण चौबे, प्रेमा देवी, गौरीशंकर, श्री किशुन, अनिल, फूलमती, राम संवारे सहित अन्य कई ग्रामीण शामिल रहे।

जिला अध्यक्ष श्री अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनमानस के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं और उसका लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान सिर्फ चुनावी गतिविधि नहीं, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याएं जानने का भी माध्यम है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने कहा कि करनैलगंज क्षेत्र में विकास की गति को और तेज़ किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के चलते गांवों में आज व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।

मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा का यह अभियान जनता के बीच सरकार की ईमानदार छवि और पारदर्शिता को दर्शाता है। अभियान के अंत में लाभार्थियों ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी सरकार ने आम गरीबों तक इतनी योजनाएं पहुंचाई हैं।

जनसंपर्क अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत कर सरकार की उपलब्धियों पर विश्वास जताया।

— Hind Lekhni News | करनैलगंज, गोंडा

Hind Lekhni News
Author: Hind Lekhni News

"पत्रकारिता में सच्चाई लिखना जिम्मेदारी और साहस का काम है। जितनी खबरें, उतनी चुनौतियां और विरोधी भी बनते हैं, इसलिए सहिष्णुता, धैर्य और संतुलित सोच के साथ ही इस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए" "मेरा अनुभव" अधिक न्यूज पढ़ने के लिए आज ही सर्च करें,(HIND LEKHNI NEWS)

Leave a Comment

और पढ़ें