नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की ओर से मोहिनी जी को किन्नर प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी
नमो नमी क्रांति फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी

उत्तर प्रदेश : नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि नारी सम्मान को देखते हुए नमो नमो क्रांति फाउंडेशन, जो कि एक सामाजिक संगठन के रूप में देशभर में जनसेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, ने अब एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने फर्रुखाबाद जनपद निवासी आदरणीय मोहिनी जी को किन्नर प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

महिलाओं ने कार्यालय पर किया नए मेहमान का स्वागत
महिलाओं ने कार्यालय पर किया नए मेहमान का स्वागत

फाउंडेशन का मूल उद्देश्य समाज में समरसता लाना, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा वंचित वर्ग की सेवा करना है। यह संगठन सभी जाति, धर्म और समुदायों को साथ लेकर देशभर में तेज़ी से विस्तार कर रहा है।

मोहिनी जी ने इस दायित्व को स्वीकार करते हुए कहा कि,

“यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे संगठन की इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं समाज सेवा को प्राथमिकता दूंगी और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी। गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा समर्पित रहूंगी।”

यह नियुक्ति संस्थापक श्रीमती रीपू सिंह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल पांडेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी, महासचिव श्री अभिषेक मिश्रा जी, संगठन मंत्री श्री संजय मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती इंदू सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव श्री निशांत कौशिक जी, प्रदेश प्रभारी श्री शैलेन्द्र पांडेय जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक तिवारी जी के अनुमोदन से की गई है।

मोहिनी जी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं: आजमगढ़ जिला अध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला, गोंडा से महंत सुनील पुरी महाराज, गाजियाबाद के नागेंद्र सिंह, फतेहपुर से राधे मोहन अवस्थी, फर्रुखाबाद के भारत चतुर्वेदी और युवा जिला अध्यक्ष सुमित चतुर्वेदी सहित अनेक जिलों के पदाधिकारियों ने मोहिनी जी को शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया।

 

हिंद लेखनी न्यूज़ के लिए विशेष रिपोर्ट

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india