
महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी शिव कैलाश सोनी की दुकान पर बुधवार को स्वर्णकार समाज की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वर्णकार समाज के नेता विमल रस्तोगी ने कहा कि स्वर्णकार समाज लंबे समय से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। समाज की जनसंख्या और योगदान के बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले समय में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
बैठक में समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है कि स्वर्णकार समाज अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानते हुए संगठित रूप से आगे बढ़े। इस दौरान समाज के हितों की रक्षा और नई पीढ़ी को नेतृत्व देने पर भी विशेष जोर दिया गया।बैठक में अशोक रस्तोगी, शिव भजन स्वर्णकार, सत्रोहन लाल वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार सोनी, राजीव रस्तोगी, विजय शंकर उर्फ लल्लू रस्तोगी, मोहित वर्मा, अंशु वर्मा (देवेश), प्रमोद वर्मा, अर्पित वर्मा, शक्ति रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, शुभम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








