शादी तय होने से नाराज युवकों पर धमकी और मारपीट का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली से सुमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

महराजगंज, रायबरेली। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बल्दी मजरे खैरा निवासी एक युवती ने कुछ युवकों पर जान से मारने की धमकी देने, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की चेतावनी देने तथा घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना महराजगंज में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के अनुसार उसकी शादी पहाड़पुर निवासी एक व्यक्ति के साथ तय हुई है। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रदीप यादव, अंकित गौतम, मुकेश पासी समेत कुछ अन्य लोग लगातार फोन कर उसे और उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की भी चेतावनी दी जा रही है।पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में शिकायत करने के बाद भी आरोपी नहीं माने और देर रात करीब 11 बजे उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। विरोध करने पर उसके भाई को रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकला।

घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के मुताबिक पुलिस के आने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मामले में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें