कर्नलगंज/गोण्डा। क्षेत्र के ग्रामसभा मुंडेरवा निवासी बीमा अभिकर्ता ओम प्रकाश सिंह का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्नलगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ओम प्रकाश सिंह के निधन की खबर फैलते ही सीएचसी कर्नलगंज में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह अपने मिलनसार स्वभाव एवं सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज









