
गोण्डा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आईटीआई गोण्डा परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को ई-रिक्शा संचालन से जुड़े सुरक्षा नियमों, यातायात नियमों एवं आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया और जागरूकता अभियान में रुचि दिखाई। अंत में उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








