तेज आंधी-पानी से आरटीओ कार्यालय का कामकाज ठप, लोगों को हो रही परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज/गोण्डा। क्षेत्र में आए तेज आंधी-पानी का असर अब सरकारी कार्यालयों पर भी देखने को मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय में लगी नेट की छतरी टूट जाने के कारण बीते कल से कार्यालय का पूरा ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो गया है। इसके चलते वाहन संबंधित कार्य एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि सर्वर एवं इंटरनेट व्यवस्था बाधित होने से कार्यालय में कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहा है। दूर-दराज से पहुंचे वाहन स्वामियों और लाइसेंस आवेदकों को घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे आम जनता के साथ-साथ कार्यालय कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आरटीओ कार्यालय की ओर से लोगों से अपील की गई है कि कार्यालय आने से पहले जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है तथा संभावना जताई जा रही है कि तकनीकी समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा, जिससे कार्यालय का कार्य पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सके।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें