गोंडा में दर्दनाक हादसा: बिजली के तार में फंसकर पलटा ऑटो, महिला की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, सोमवार। जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।यह हादसा गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गिलौली नवागांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के महेश भारी गांव निवासी मन्नू अपने परिवार के साथ गुजरात से ट्रेन द्वारा गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने घर जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा बुक किया था।

रास्ते में अचानक 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसमें ऑटो फंस गया। तार में फंसने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार शांति देवी (55) की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।घटना में मन्नू (58), उनके भाई चैतू और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं ऑटो में सवार अन्य परिजन—मालती देवी, सुमन, राधिका, शिवानी, शिवम, प्रिंस और दर्शन—को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

सूचना मिलते ही इटियाथोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे ऑटो को सड़क किनारे किया गया।इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा बिजली के तार में फंसने के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे तार को हटाकर यातायात बहाल कराया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें