यूपी के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 3 घंटे में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों के भीतर प्रदेश के 17 जनपदों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, मध्यम बारिश तथा तेज तूफान आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

जारी चेतावनी के अनुसार हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

जिन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें अमरोहा, बागपत, बहराईच, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनोर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, मेरठ, सहारनपुर, शामली और श्रावस्ती शामिल हैं।

प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें