एसपी के आदेश का असर, इनामी आरोपी करन सिंह दबोचा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनैलगंज/गोंडा। चार माह पूर्व हुई नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कर्नलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, बीते 26 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया था कि 25 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 2:30 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर के बरामदे से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता की तहरीर पर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान आरोपी करन सिंह का नाम प्रकाश में आया, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 13 जनवरी 2026 को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

इसी क्रम में 03 मार्च 2026 को थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी करन सिंह को जरवल रोड झुकिया ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त करन सिंह पुत्र लल्लू सिंह, निवासी लालेमऊ, थाना कोतवाली कर्नलगंज, जनपद गोंडा के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें