एसपी गोण्डा ने छात्र-छात्राओं को दिया पुलिस व्यवस्था का व्यावहारिक प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा : गोण्डा जनपद में पुलिस और युवाओं के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए छात्र पुलिस अनुभावात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श विनीत जायसवाल के निर्देशन में 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत “माई भारत पोर्टल” पर पंजीकृत एवं चयनित छात्र-छात्राओं को पुलिस व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया, अपराध अनुसंधान की मूल अवधारणाएं, साइबर अपराध व उससे बचाव, यातायात नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा नियमों, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान तथा नागरिक-पुलिस समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों और अनुशासित जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जागरूक नागरिकों की भूमिका अत्यंत अहम है।पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन के पालन और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें