करनैलगंज, गोण्डा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को करनैलगंज बस स्टॉप पर “नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अभिनय, संवाद और लोक शैली के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, सुशासन और जनभागीदारी के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक संदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा सह-संयोजक आशीष गिरी, सोशल मीडिया संयोजक इंद्रपाल कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी मनोज सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटक का निर्देशन प्रियव्रत सिंह ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति देकर सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।




