सिम दोबारा चालू कराई तो खाते से उड़ गए 3.26 लाख रुपये।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

महराजगंज, रायबरेली। पुराना मोबाइल फोन खोने के बाद उसी नंबर की सिम दोबारा चालू कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। महराजगंज स्थित यूको बैंक के खाते से करीब 3.26 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिंदु कुमार ने 2 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक उसका पुराना मोबाइल फोन खो गया था। उसने इसकी शिकायत भी की थी। बाद में नया मोबाइल खरीदकर उसी नंबर की सिम दोबारा चालू कराई। सिम चालू होने के बाद मोबाइल पर बैंक खाते से लेनदेन के लगातार संदेश आने लगे। जानकारी करने पर पता चला कि खाते से अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से करीब 3.26 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।

पीड़ित ने बैंक और पुलिस से मामले की जांच कर खाते से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक खाते में हुए लेनदेन और अन्य तथ्यों की पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें