सी एच सी चंदापुर में नवागत अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेलीजिले के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ मनोज शुक्ला ने डॉक्टर अनिल भारद्वाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदापुर का अधीक्षक नियुक्त किया है। अधीक्षक बनाए जाने के बाद गुरुवार को डॉक्टर अनिल भारद्वाज ने सीएचसी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद अधीक्षक ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से जानकारी ली और उनकी जांच-पड़ताल कराई। उन्होंने दवा वितरण व्यवस्था समेत स्वास्थ्य केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी।

वहीं, सीएमओ द्वारा सीएचसी चंदापुर में तैनात की गई महिला चिकित्सक डॉक्टर कुशा मलिक ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने महिला मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।

अधीक्षक डॉक्टर अनिल भारद्वाज ने दूरभाष पर बताया कि सीएचसी परिसर में आने वाले प्रत्येक मरीज को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें