महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने बुधवार रात धावा बोल दिया। चोर मंदिर से घंटा, हनुमान जी की गदा समेत अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी।
पुजारी संगमलाल पुत्र रमेश चंद्र के मुताबिक, 30 सितंबर की रात मंदिर में चोरी की घटना हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने काशीराम कॉलोनी, थाना मिलएरिया निवासी कपिल पुत्र सर्वेश को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 128/2026, धारा 305(डी) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई है।
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि पुजारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






