सड़क हादसे में घायल छात्र को विद्यालय ने दी आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के सलेथू स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र नैतिक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने उसके परिवार की आर्थिक मदद की। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने छात्र के पिता पवन कुमार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।बताया गया कि बीते सत्र में सड़क दुर्घटना में नैतिक घायल हो गया था और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। छात्र की स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने दुर्घटना बीमा योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराई।

प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी का रॉयल सुंदरम एलायंस इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से दुर्घटना बीमा कराया जाता है। यह बीमा विद्यार्थियों को एक वर्ष का सुरक्षा कवर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारी भी इस दुर्घटना बीमा योजना से आच्छादित हैं।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, करीब चार माह पूर्व दुर्घटना का शिकार हुए विद्यालय के एक कर्मचारी को भी बीमा कंपनी के माध्यम से 46 हजार रुपये का क्लेम दिलाया जा चुका है।

विद्यालय की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सराहना की है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ऐसी योजनाएं उपयोगी साबित होती हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें