कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज तहसील के एसडीएम न्यायालय में तैनात कर्मचारी राम कुमार पांडेय के पुत्र आशुतोष पांडेय ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन के बाद आशुतोष पांडेय को बहराइच जनपद में तैनाती मिली है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
कर्नलगंज क्षेत्र के चौरी स्थित कस्तूरी निवासी राम कुमार पांडेय के सुपुत्र आशुतोष पांडेय ने मेहनत और लगन के बल पर ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर सफलता हासिल की। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही कर्नलगंज तहसील परिसर में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। तहसील के अधिवक्ताओं ने आशुतोष पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुत्र की इस सफलता से उत्साहित राम कुमार पांडेय ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं एवं अपने परिचितों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि आशुतोष ने अपनी मेहनत से परिवार का मान बढ़ाया है और उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
आशुतोष की सफलता पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नए दायित्व में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







