जर्जर भवन की जगह बनेगा नया विद्यालय भवन, शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। विकासखंड झंझरी के प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार के जर्जर मूल भवन के पुनर्निर्माण का शनिवार को शिलान्यास हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बीएसए ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। बेहतर और सुरक्षित भवन मिलने से विद्यार्थियों को शैक्षिक वातावरण में सुविधा होगी।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह ने बताया कि विद्यालय का मूल भवन जर्जर हो चुका था, जिसे बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए पुनर्निर्मित कराया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन गणेश गुप्ता, आनंद सिंह, विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार जताया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें