


महराजगंज, रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र महराजगंज में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 40 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

महराजगंज, पोखरनी, कोटवा मदनिया, पीएम श्री कुबना, तौली, जियापुर और पूरे अवस्थी समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय तौली की कक्षा आठ की छात्रा सीमा ने प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय पखनपुर की कक्षा सात की छात्रा माही ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय महराजगंज की छात्रा दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीनों विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पेन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तीनों छात्राओं का चयन आगामी जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए किया गया है।इस अवसर पर एआरपी अंकित गुप्ता, मीनाक्षी पाण्डेय, दिनेश शुक्ला, विकास चौधरी, पूर्व एआरपी शिवबालक तथा शिक्षक राकेश गौतम, राधारानी, विवेक सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








