उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बलिया में रसड़ा थाने की पुलिस ने दो सगे भाइयों को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विवाहिता के पति और देवर को मुखबिर की सूचना पर नगहर मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विवाहिया के भाई ने थाने में तहरीर दिया था कि उनकी बहन की शादी 2 जून 2017 को ग्राम नगहर निवासी अतुल सिंह उर्फ अटल पुत्र शम्भूनाथ सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई को ससुराल वालों, ससुर शंभूनाथ सिंह, सास आशा देवी, भसुर चंचल सिंह, देवर हरि सिंह, अष्टभुजा सिंह उर्फ रानू, भतीजा आयुष सिंह, देवरानी पूनम सिंह और जूही ने मिलकर उनकी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
तहरीर के आधार पर थाना रसड़ा में संबंधित धराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। रसड़ा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमों का गठन कर फरार अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए लगातार दबिश द्व रही थी।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धारा 3(5)/61(2)/103(1)/85 बीएनएस व 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमें में फरार अभियुक्तों पति अतुल सिंह उर्फ अटल और देवर अष्टभुजा सिंह उर्फ रानू को नगहर मोड़ रसड़ा से गिरफ्तार लर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक का विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं प्रकरण में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








